विधायक अनुभा मुंजारे ने सड़क व नाली निर्माण का किया भूमिपूजन, नब्बे हजार की अन्त्येष्टि सहायता व सात आंगनबाड़ियों को मिली सामग्री
24 Jan, 2026
56 व्यूज
नायक दर्पण/बालाघाट
____________________________
लालबर्रा नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा में विधायक अनुभा मुंजारे के हस्ते अनेक कार्य सम्पन्न हुए जिसमें सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक द्वारा ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा अंतर्गत सिंधी मोहल्ला वार्ड 10 में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण व सीमेंट कांक्रीट नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया सरपंच अनीस खान ने बताया की उक्त कार्य 15 वित्त आयोग मद से स्वीकृत किए गए है। तत्पश्चात ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा कार्यालय में 18 हितग्राहियों को अन्त्येष्टि सहायता अंतर्गत 5-5 हजार रुपए से नब्बे हजार रुपए प्रदान किए गए है, साथ ही विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा की सभी सात आंगनबाडियों को वेट मशीन, कुर्सी, टेबल, पर्दा, गिलाफ, अलमारी, बीपी मशीन सहित सामग्री प्रदान की गई है।इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनीराम मुन्ना भोयर, साधुराम फबवानी, नितिन सांखला, शैलेश केकती, गणेशी बाई जेवरानी, सविता साहू, संजय जेवरानी, लक्ष्मी वाघाडे, गणेश मोहबे, विकास तिवारी, मनोहर जेवरानी, ऋतिक कटारे, राजकुमार जेवरानी, गोलू फबवानी, रणधीर सेंगर, मक्तम नागपुरे, दीपक जेवरानी, जैकी जेवरानी, रामनाथ सोनी, सलीम खान, जीतू मोहबे, राजू मेहरबान, चैन लाल श्रीवास, अशोक जैन पंचायत इंस्पेक्टर खिलेंद्र सोनवंशी, श्री पारधी पंचायत समन्वयक, मथुरा बिसेन, अमीन हनफ़ी, रूप सिंह उईके, पन्ना लाल गौतम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता, ए एन एम, सहित सरपंच अनीस खान, सचिव कृष्णा पंचेश्वर व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!