पात्र महिलाओं को छोड़ सरपंच ने भरी अपनी झोली..पुलिया,खेल मैदान,शमशान घाट घटिया गुणवत्ता,विकास नहीं सिर्फ कमीशन...ग्रामीण हितों की बलि, निजी लाभ की खेती

24 Jan, 2026 70 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण
जनपद पंचायत सिवनी ग्राम पंचायत जमुनिया (बकोड़ी)में सरपंच मालती जंघेला और सचिव जयकुमार अरेवा के कार्यकाल पर सवालों की बाढ़ ग्रामीण हितों को दरकिनार कर शासन की राशि अपने हित में हजम की गई। गुणवत्ता विहीन पुलिया,अधूरा खेल मैदान और शमशान घाट जैसे बुनियादी कार्यों में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं।
सूत्रों के अनुसार लाड़ली बहना योजना का लाभ सरपंच ने स्वयं लिया,इतना ही नहीं अपने परिवार के सदस्यों को भी लाभ दिलाया गया जबकि पात्र ग्रामीण महिलाएं आज भी वंचित हैं। सवाल सीधा है जो सरपंच अपने घर की झोली भरने में व्यस्त हो, क्या वह गांव का विकास कर पाएगा..?
ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच, राशि वसूली और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक चुप्पी किसे बचा रही है अब जवाब जरूरी है।
जिसकी शिकायत जिला पंचायत जनपद पंचायत सिवनी में हुई है अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी निष्पक्ष जाँच कार्यवाही करेगें या सरपंच सचिव से साठगांठ कर कमीशन के लालच में लीपापोती कर इति श्री करेगें...?