महात्मा ज्योतिबा फुले इंग्लिश मीडियम स्कूल सरेखा में आयोजित हुई रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता।

06 Nov, 2026 7 व्यूज
Main Photo

नायक दर्पण/बालाघाट।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भारतीय संस्कृति के महा पर्व दीपावली के पावन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र छात्राओं की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करते हुए विभिन्न विषयों पर रंगोली बनाई गई, वहीं प्रकाश के प्रतीक के रूप में दीप सज्जा के माध्यम से लोगों को दीपोत्सव का सुंदर संदेश दिया गया।
प्रतियोगिता के लिए "A" एवं "B" दो ग्रुप बनाए गए थे जिसने ग्रुप A में कक्षा 2nd से 5 वीं, वही ग्रुप B में कक्षा 6 वी से 8 वीं तक के छात्र छात्राओं को सम्मिलित किया गया था। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप A में कुसुम हरदे प्रथम, देवांशी बाहे द्वितीय, एवं सृष्टि पांचे तृतीय जबकि ग्रुप B में दिव्यांशी कावरे प्रथम, राशि कावरे द्वितीय एवं चांदनी मातरे तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
वहीं दीप सज्जा प्रतियोगिता में ग्रुप A में ऋषि ठाकरे प्रथम, अनन्या लिल्हारे द्वितीय एवं देवांशी बागेश्वर तृतीय, जबकि ग्रुप B में भूमिका कावरे प्रथम, मानसी कुर्वे द्वितीय एवं ईशानी धुर्वे तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्र छात्राओं की प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें परख कर मूर्त रूप देने का कार्य विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं के अथक प्रयासों का ही परिणाम रहा। संस्था के प्रधानपाठक श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं संस्था के संचालक श्री सनतराम पांचे द्वारा इस अवसर पर दीपोत्सव के महा पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य को संवारने हेतु सतत प्रयासरत रहने का संकल्प अपने समस्त विद्याल परिवार के साथ लिया गया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका शिक्षिका श्रीमती अर्चना डोंगरे एवं श्रीमती सुमित्रा मानेश्वर द्वारा सफलता पूर्वक किया गया।