डायल 112 की तत्परता से घायलों को मिला समय पर उपचार 20 मिनट में शुरू हुआ इलाज...आरक्षक रत्नेश व पायलट ज्योतिष मर्सकोले ने दिखाई तत्परता...!

03 Nov, 2026 7 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

आमाझीरी चौक में पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत में विमल उइके, लछीराम और सुभाष घायल हो गए। लगभग 12 बजे दिन की घटना में दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल सक्रिय हुई। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रत्नेश एवं पायलट ज्योतिष मर्सकोले ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर घायलों की सहायता की।
डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए पहुंचाने की व्यवस्था की। बताया गया कि दुर्घटना के करीब 20 मिनट के भीतर घायलों का इलाज शुरू हो गया। समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ।
डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर आपातकालीन सेवा की उपयोगिता सामने आई है। दुर्घटना जैसे संकटपूर्ण समय में पुलिस की तत्परता और समय पर चिकित्सा सहायता घायलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई।