जिला कलेक्टर की पहल रंग लाई...अभिभावकों की मांग पूरी बच्चों को अब मिलेगी निशुल्क परिवहन सुविधा...

08 Sep, 2026 122 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

सांदीपनी विद्यालय के विद्यार्थियों को निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला कलेक्टर की पहल आखिरकार रंग लाई। मंगलवार को विद्यालय परिसर में पांच बसें पहुंचीं। अब इन बसों के माध्यम से विद्यार्थियों को निशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विद्यार्थियों के आवागमन की समस्या को लेकर अभिभावकों द्वारा लंबे समय से निशुल्क बस सुविधा की मांग की जा रही थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहल की गई, जिसके परिणामस्वरूप अब विद्यालय में पांच बसें उपलब्ध कराई गई हैं।
बस सुविधा शुरू होने से दूर-दराज क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। बच्चों को आने-जाने में होने वाली परेशानी के साथ परिवहन पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
अभिभावकों ने जिला प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। पांच बसों के पहुंचने के बाद अब विद्यार्थियों को सुरक्षित और निशुल्क परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
जिला कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर किए गए प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आने से अभिभावकों में भी संतोष का माहौल है।