प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक समन्वय और समाजहित के कार्यो को गति देने पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा....आत्मीय स्वागत, स्वर्णकार समाज की एकजुटता पर मंथन...!
03 Sep, 2026
7 व्यूज
भोपाल नायक दर्पण
मां बगलामुखी की पावन नगरी नलखेड़ा में गंजबासौदा निवासी एवं स्वर्णकार विवाह मंच के संस्थापक-संचालक राजकुमार सोनी ने परिवार सहित मां बगलामुखी के दरबार में पहुंचकर हवन-पूजन किया। उन्होंने सुख-समृद्धि के साथ स्वर्णकार समाज के कल्याण और प्रगति की कामना की।
पूजन-अर्चन के बाद राजकुमार सोनी श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मंदिर, नलखेड़ा पहुंचे, जहां समाजजनों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान प्रदेश स्तर पर स्वर्णकार समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
राजकुमार सोनी ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए जरूरी है कि प्रदेशभर के स्वर्णकार समाजजन आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट हों। सामाजिक, शैक्षणिक एवं वैवाहिक क्षेत्रों में सामूहिक प्रयासों से समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभा सकता है।
नलखेड़ा समाज की ओर से राजकुमार सोनी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने भी पुष्प एवं आत्मीय भाव से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक हिरालाल जी, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम जी, समाज अध्यक्ष कृष्णदास जी (नाना), युवा जिला उपाध्यक्ष अनिल जी, पूर्व अध्यक्ष दिलीप जी (गबरू), जिला सहसचिव चिंतामण जी, युवा जिलाध्यक्ष ऋतुराज सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
महिला मंडल की ओर से महिला अध्यक्ष लीना सोनी, मनोरमा जी, किरण जी, स्मिता जी, आरती जी, वसुंधरा जी, अलका जी, ज्योति जी एवं गरिमा जी सोनी सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता की।
बैठक में प्रदेशभर में स्वर्णकार समाज के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित के कार्यों को नई गति देने पर जोर दिया गया।
नलखेड़ा प्रवास के दौरान मिले आत्मीय सम्मान के लिए राजकुमार सोनी ने समस्त समाजजनों एवं महिला मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज की एकता, सहयोग और प्रगति के लिए निरंतर सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!