राखी के धागों में बंधा 16 बहनों का स्नेह....एक भाई का वादा....हर सुख-दुख में आपके साथ....बहनें निर्भय रहें मैं हूं ना.....!

31 Aug, 2026 20 व्यूज
Main Photo
सिवनी/उगली नायक दर्पण

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास की अनूठी मिसाल सामने आई। सिवनी जिले के जनपद पंचायत केवलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत खामी निवासी अजय नागेश्वर ने रक्षाबंधन पर अपनी बहनों के प्रति भावनात्मक संदेश साझा करते हुए कहा कि उनके लिए भाई-बहन का रिश्ता महज एक पर्व तक सीमित नहीं, बल्कि जीवनभर स्नेह, अपनत्व और विश्वास का रिश्ता है।
अजय नागेश्वर ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी होती है कि वे खुद को सिवनी जिले का सबसे बड़ा भाई मानते हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में उनकी लाखों-करोड़ों बहनें हैं, लेकिन रक्षाबंधन के अवसर पर 16 बहनें उन्हें राखी बांधती हैं। बहनों के घर आने और राखी बांधकर वापस लौट जाने के बाद उनके मन में हमेशा यह इच्छा रहती है कि कभी सभी बहनें एक साथ बैठें और परिवार के साथ समय बिताएं।

बड़े आदमी बनूंगा तो होगा भाई-बहन मिलन समारोह....
अजय ने अपने भविष्य का सपना साझा करते हुए कहा कि जब वे बड़े आदमी बनेंगे, तब एक विशेष भाई-बहन मिलन समारोह आयोजित करेंगे। इसमें सभी बहनें एक साथ शामिल होंगी। साल में कम से कम एक बार पूरा भाई-बहन परिवार साथ बैठेगा, भोजन करेगा, बातचीत करेगा और खुशियां साझा करेगा।उन्होंने कहा कि जिंदगी की भागदौड़ में अपनों के साथ समय बिताने के अवसर कम हो जाते हैं। इसलिए उनका सपना है कि ऐसा आयोजन हो, जहां सभी बहनें एक साथ आएं और परिवार में प्रेम और अपनत्व का माहौल बने।

बहनों की दुआएं ही सबसे बड़ी पूंजी.....
अजय नागेश्वर ने कहा कि बहनों का स्नेह, सम्मान, विश्वास और दुआएं उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने बहनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे सभी निर्भय, निश्चिंत और आनंदपूर्वक रहें, क्योंकि ‘मैं हूं ना’। उन्होंने सभी बहनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्नेह को अपना सौभाग्य बताया।