स्वतंत्रता दिवस पर बिहिरिया और पुसेरा ग्राम पंचायत में हुआ ध्वजारोहण

17 Aug, 2026 345 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बिहिरिया (जमु) एवं ग्राम पंचायत पुसेरा में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
ग्राम पंचायत बिहिरिया (जमु) में सरपंच श्रीमती रामशीला बघेल की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण किया गया। पंचायत सचिव दिनेश कुमार बघेल (अतिरिक्त प्रभार) ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत पुसेरा में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां सरपंच श्रीमती सरस्वती कुमरे एवं पंचायत सचिव दिनेश कुमार बघेल की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
दोनों ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।