जन्म प्रमाण पत्रों की राशि के नाम लूट..शिकायत पहुंची जनसुनवाई...सचिव को हुआ नोटिस जारी...पूर्व के काले चिट्टे खुलेगें...?
12 Aug, 2026
1,893 व्यूज
सिवनी/लखनादौन नायक दर्पण
ग्राम पंचायत मढ़देवरी में जन्म प्रमाण पत्र के पंजीयन को लेकर सचिव पर अनाधिकृत राशि वसूलने पर जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत पहुंची। शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत के निवासी सुशील कुमरे अपने पुत्र आकाश कुमरे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंचायत पहुंचे थे। सचिव वंदना डेहरिया ने उनसे 800 रुपए लिए और इसके एवज में रसीद क्रमांक 07 जारी की गई।
शिकायतकर्ता अनुसार रसीद जारी होने के बावजूद राशि पंचायत के बैंक खाते में जमा नहीं की गई।आरोप लगाया गया है कि पिछले करीब चार वर्षो में पंचायत से बड़ी संख्या में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए और इनके नाम पर ली गई राशि के पंचायत खाते में जमा होने संबंधी रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं है।100 से अधिक प्रमाण पत्रों का उल्लेख करते हुए पूरे मामले की वित्तीय जांच कराने की मांग की है।
शिकायत के आधार पर जिला पंचायत सिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सचिव वंदना डेहरिया को कारण बताओ नोटिस क्रमांक 2004/पंच.प्रको./जि.पं. दिनांक 3/8 /2026 को तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। क्या सचिव ने अपना पक्ष रखा है।
ग्राम पंचायत मढ़देवरी की सचिव वंदना डेहरिया से पक्ष जानने के लिए फोन में सम्पर्क किया तो फोन उठना उचित नही समझा।
मामले में निष्पक्ष जांच इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आरोप सीधे पंचायत की वित्तीय व्यवस्था और नागरिकों से संबंधित दस्तावेज जारी करने की प्रक्रिया से जुड़े हैं।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!