120 पौधों से हरियाली का संदेश, एनसीसी कैडेट्स ने चलाया वृक्षारोपण अभियान...विकसित भारत 2047 के तहत नारी शक्ति एवं विश्व महासागर दिवस पर भी हुए जागरूकता सेमिनार...!

13 Jul, 2026 11 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल, सिवनी के एनसीसी कैडेट्स ने 24 एमपी एनसीसी बटालियन छिंदवाड़ा के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमनप्रीत सिंह के निर्देशानुसार ग्राम खैरिटेक-सीलादेही में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान कैडेट्स ने आम, नीम और जामुन के 120 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना एन. तिवारी, डायरेक्टर जनक तिवारी, संतोष चौबे, एनसीसी द्वितीय अधिकारी मधुर प्यासी, मनीष मोनू मिश्रा तथा पूर्व आर्मी कमांडो मनोज कुमार यादव ने भी कैडेट्स के साथ वृक्षारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।
वहीं, बटालियन के कमान अधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय में एनसीसी की एसएससीडी गतिविधियों के अंतर्गत विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नारी शक्ति विषय पर प्रेरक सेमिनार आयोजित किया गया। इसके साथ ही विश्व महासागर दिवस के अवसर पर भी विद्यार्थियों को समुद्री पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रमों में विद्यालय के सभी एनसीसी कैडेट्स एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी गतिविधियों के सफल आयोजन पर प्राचार्या डॉ. वंदना एन. तिवारी ने एनसीसी कैडेट्स की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के ऐसे अभियानों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।