मुंबई से रीवा जा रहा ट्रैक्टर हादसे का शिकार, डायल-112 ने पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया

13 Jul, 2026 41 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

सोमवार देर रात करीब 1:00 बजे मुंबई से रीवा जा रहा एक ट्रैक्टर अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक विनोद एवं पायलट जे.पी. मर्सकोले ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और उसे तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। समय पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाने में डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई से उसे शीघ्र उपचार मिल सका।