सरपंच सचिव के कारनामे से पंचायत में खर्च का खेल...कोई हस्तक्षेप नहीं बस चुप्पी और मलाई...विकास गया फाड़ में सरकारी राशि लूट सको तो लूट पर चल रही पंचायत...खर्च की रफ्तार तेज जवाबदेही गायब...!

09 Jul, 2026 17 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत मुण्डरई खुर्द में पंचायत के वित्तीय प्रबंधन और खरीदी प्रक्रिया में नये कारनामे को अंजाम दे रहे हैं। पंचायत भवन कभी कभार खुलती है। पंचायत के जिम्मेदार सरपंच सचिव को इतनी गर्मी लग रही थी कि तीन कूलर खरीदा गया ओर जनपद पंचायत सिवनी बिल पासकर्ता आंखों में काला चश्मा लगा कर बिल पास कर रहे क्या कमीशन की मलाई चटाई गए इसलिए पहन लिये काला चश्मा।

पंचायत में तीन कूलर की खरीदी की वास्तविक आवश्यकता क्या थी और खरीदी किस आधार पर की गई। संबंधित बिलों का परीक्षण किए बिना उन्हें कैसे स्वीकृत कर दिया गया। पंचायत भवन देकर ऐसा लगता नही की तीन कूलर की जरूरत पड़ेगी। फिर भी सरकारी राशि हजम करने का नया तरीका..!

सचिव इंदल उइके के पूर्व कार्यकाल में कोठिया ग्राम पंचायत में कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। यदि उस समय शिकायतों की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाती तो वर्तमान स्थिति शायद पैदा नहीं होती। जनपद पंचायत सिवनी के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी संरक्षण दे कर खुला काले कारनामे की सह देकर कमीशन की मलाई चटाने में मस्त है।

जब सचिव इंदल उइके जनपद पंचायत सिवनी की कोठिया पंचायत में रहा तभी मनमानी कारनामे किए पर जनपद पंचायत सिवनी के जिम्मेदार ने हस्तक्षेप नही किया जिसका कमाल अब मुण्डरई खुर्द में किया जा रहा है फिर जिम्मेदार कमीशन लेकर मस्त पड़े।

वर्तमान सचिव इंदल उइके पहले कोठिया पंचायत में तैनात थे। वहां भी उन्होंने मनमानी की थी लेकिन जनपद पंचायत सिवनी के जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। अब वही कारनामे मुण्डरई खुर्द में दोहराए जा रहे हैं।