नाम परिवर्तन की तैयारी पर बढ़ा विरोध...शहर में विरोध और सोशल मीडिया पर सवाल...धार्मिक विरासत से न करें छेड़छाड़...शहर का विकास ठप्प पर नाम बदलने का जुनून नाम नहीं बदलने की मांग जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन..!
08 Jul, 2026
796 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
भगवान बाहुबली त्याग,अहिंसा और वैराग्य के प्रतीक हैं तथा चौक का नाम समाज की आस्था और शहर की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ है। ऐसे में बिना व्यापक जनसहमति के नाम परिवर्तन उचित नहीं माना जा सकता।
समाज का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों के नाम बदलना केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि जनभावनाओं से जुड़ा विषय है। इसलिए नगर पालिका परिषद को पहले नाम परिवर्तन की आवश्यकता और उसके आधार को सार्वजनिक करना चाहिए। यह नाम आम जनता के बीच रटा हुआ है इसलिए इस नाम को नही बदला जाऐ।
सोशल मीडिया पर वास्तव में विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं
नगर पालिका बैठक के बाद बाहुबली चौक के नाम परिवर्तन की तैयारी जैन समाज ने खोला मोर्चा बाहुबली चौक के नाम परिवर्तन की तैयारी पर बढ़ा विरोध, जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन परिषद की बैठक के बाद नाम बदलने की चर्चा तेज सोशल मीडिया पर आक्रोश नाम परिवर्तन की तैयारी से गरमाई सियासत, जैन समाज ने कहा—आस्था से न करें खिलवाड़...!
श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी सिवनी एवं सकल जैन समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया को ज्ञापन सौंपकर बाहुबली चौक का नाम यथावत बनाए रखने की मांग की है। समाज ने प्रशासन से आग्रह किया है कि चौक के नाम में किसी भी प्रकार का परिवर्तन न किया जाए तथा धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान बरकरार रखा जाए
ज्ञापन में कहा गया है कि भगवान बाहुबली त्याग, अहिंसा और वैराग्य के प्रतीक हैं तथा उनका नाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। समाज का कहना है कि बाहुबली चौक वर्षों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का केंद्र रहा है, जहां अनेक सामाजिक और धार्मिक आयोजन भी होते रहे हैं।
जैन समाज ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि किसी सार्वजनिक स्थल का नाम बदलना केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि उससे लोगों की भावनाएं और आस्था भी प्रभावित होती हैं। इसलिए नगर पालिका जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बाहुबली चौक का नाम यथावत बनाए रखे।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!