विकास जीरो मिठाई बनी हीरो...मिठास के नाम सरपंच सचिव ने लाखों डकारे...एसडीओ काला चश्मा पहन कर बिल पास कर मिठास का स्वाद लेता रहा...किस खुशी का जश्न मनाती रही पंचायत..?

07 Jul, 2026 67 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत बीसाबाड़ी में एक वर्ष के दौरान पंचायत में लगभग 55 हजार रुपये मिठाई पर खर्च दर्शाए गए गांव में विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। जब मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यो की स्थिति संतोषजनक नहीं है तब मिठाई जैसे मद में इतनी बड़ी राशि खर्च होना मिलीभगत के ओर ईसारा करता है।
साथ ही यह भी प्रश्न उठता है कि संबंधित बिलों का परीक्षण और भुगतान करने वाले जनपद पंचायत सिवनी के एसडीओ ने किस आधार पर स्वीकृति दी।

जब गांव की मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस हैं तब आखिर ऐसी कौन-सी खुशी थी जिसके लिए हजारों रुपये की मिठाई खरीदी गई..?

अब सवाल केवल मिठाई के खर्च का नहीं, बल्कि निगरानी व्यवस्था का भी है। आखिर संबंधित अधिकारियों ने इन बिलों की जांच किस आधार पर की? क्या भुगतान से पहले वास्तविक सत्यापन हुआ या फिर सरकारी धन को कागजों में ही खर्च मान लिया गया..?

विकास के नाम पर सन्नाटा मिठाई पर 55 हजार का खेल
गांव बदहाल पंचायत में मिठाई की बहार सरपंच सचिव क्या मिठाई हजम करने पंचायत खोलते थे। आखिर किस खुशी का जश्न मनाते रहे पंचायत के सरपंच सचिव पंच...?

गांव बदहाल, पंचायत में मिठाई की बहार आखिर किसकी मिठास पर बहा सरकारी पैसा..? जिला पंचायत जनपद पंचायत सिवनी के जिम्मेदार बीसाबाड़ी पंचायत के सरपंच सचिव के करनामे पर संज्ञान लेकर जबाब सवाल कर कार्यवाही करेंगे या...?