दुकानदारों से वसूली बाजार में गंदगी...सफाई के नाम पर बिल जमीन पर जीरो...हर शनिवार वसूली पक्की लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल...सरपंच-सचिव कार्यप्रणाली मनमानी बाजार में बदहाली से व्यापारी परेशान...!
04 Jul, 2026
20 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
जनपद पंचायत सिवनी के ग्राम पंचायत गोपालगंज में प्रत्येक शनिवार लगने वाला साप्ताहिक बाजार अब पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा व्यवस्था पर लापरवाही की जा रही है। बाजार में लगने वाली लगभग हर दुकान से पंचायत द्वारा शुल्क वसूला जाता है लेकिन बदले में दुकानदारों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब हर सप्ताह बाजार से राशि वसूली की जाती है और सफाई के नाम पर सरकारी बिल भी लगाए जाते हैं तो बाजार लगने से पहले सफाई आखिर क्यों नहीं होती..?
बाजार लगने से पहले जिस जगह दुकानदार दुकान लगाते हैं उस जगह की सफाई होना चाहिए ताकि व्यापारियों और ग्राहकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। लेकिन हकीकत यह है कि बाजार शुरू होने से पहले कई स्थानों पर कचरा और गंदगी दिखाई देती है। पंचायत के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ है।
यदि पंचायत सफाई के नाम पर खर्च का बिल बनाकर सरकारी राशि का भुगतान कर रही है तो उसका असर बाजार में क्यों दिखाई नहीं देता..? वहीं दुकानदारों का कहना है कि जब हर दुकान से शुल्क लिया जाता है तो बदले में मूलभूत सुविधाएं जैसे नियमित सफाई, कचरा उठाने और पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। पर आगे पाठ पीछे सपाट नजर आ रहा है।
जब बाजार से नियमित रूप से शुल्क वसूला जा रहा है, तो सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन निभाएगा..? यदि सफाई के नाम पर सरकारी राशि खर्च हो रही है, तो उसका लाभ आम लोगों को क्यों नहीं मिल रहा..? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और बाजार की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
यदि सफाई के नाम पर सरकारी राशि निकाली जा रही है तो उसका काम जमीन पर क्यों दिखाई नहीं देता...? बाजार शुल्क की राशि का उपयोग किस मद में हो रहा है..? क्या दुकानदारों से केवल वसूली करना ही पंचायत की जिम्मेदारी है, या उन्हें स्वच्छ और व्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराना भी उसकी जवाबदेही है..?
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!