सरकारी पैसे से निर्माण फिर भी घटिया निर्माण आखिर जिम्मेदार कौन...?फाउंडेशन में मानकों की अनदेखी पीआईयू एसडीओ ने भी जताई आपत्ति... कम बजट का सहारा ठेकेदार की मनमानी...!

04 Jul, 2026 263 व्यूज
Main Photo
सिवनी/सुकतरा नायक दर्पण

आदिवासी बाहुल्य विकासखंड की ग्राम पंचायत सुकतरा में लगभग 93 लाख रुपये की लागत से बन रहे नए उप तहसील कार्यालय भवन में घटिया गुणवत्ता निर्माण कार्य किया जा रहा है निर्माण कार्य में शुरुआत से ही लापरवाही बरती जा रही है और भवन के फाउंडेशन में मानकों के विपरीत काली मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है जिससे भवन की मजबूती नही होने से धंसने की घटना होगी।
शासकीय भूमि पर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। निर्माण शुरू होने से पहले न तो सूचना पटल लगी जिसमें अवश्य जानकारी लिखी होती है। जिससे निर्माण एजेंसी लागत कार्य अवधि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक नहीं होने से निर्माण में अनियमितता की ओर ईसारा साफ साफ होता है। भवन के फाउंडेशन में काली मिट्टी डाली जा रही है, जबकि निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप सामग्री का उपयोग होना चाहिए। पर ठेकेदार की मनमानी के आगे घटिया मटेरियल का उपयोग कर निर्माण किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी पीआईयू के एसडीओ दीनदयाल उपाध्याय ने बताया कि उन्हें भी फाउंडेशन में कम गुणवत्ता वाली काली मिट्टी डाले जाने की जानकारी मिली है। उनके अनुसार ऐसे निर्माण में हार्ड मुरम और गिट्टी की चूरी का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग इस मामले से अवगत है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।