सरेखा महात्मा ज्योतिबा फुले मिडिल स्कूल में उत्साह के साथ हुआ नवीन शिक्षण सत्र का आगाज।
02 Jul, 2026
26 व्यूज
नायक दर्पण/बालाघाट
मुख्यालय से लगे सरेखा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले मिडिल स्कूल में नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में हुआ। सत्र के पहले दिन विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं का अभिनव और स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया।
तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नवीन सत्र का प्रारंभ प्रातः 11 बजे से हुआ। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ नन्हे-मुन्ने और पुराने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर और आरती उतारकर स्वागत किया। इस भावपूर्ण स्वागत से बच्चे बेहद प्रफुल्लित नजर आए।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास पर जोर
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
विद्यालय परिवार ने बताया कि संस्था अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहाँ अनुभवी और प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा उन्नत शिक्षण के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों, योग और कराटे का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि छात्र न केवल शैक्षणिक रूप से, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से भी सक्षम बन सकें।
बिना डर के सीखें- प्रधानपाठक
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
संस्था के प्रधानपाठक श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन सत्र को और अधिक सरल और प्रभावी बनाने के लिए सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "आप अपनी जिज्ञासाओं को बिना किसी संकोच के अपने शिक्षकों के समक्ष रखें। इस शैक्षणिक सफर में आप अकेले नहीं हैं, पूरा शाला परिवार आपके साथ है।" उन्होंने अभिभावकों से भी संवाद किया और बच्चों की शिक्षा में उनके सक्रिय सहयोग, बहुमूल्य सुझावों एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
शुभकामनाओं के साथ मिला सहयोग का आश्वासन
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
संस्था के संचालक श्री सनतराम पांचे ने नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों और शाला परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए संस्था हर संभव सहयोग और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!