शहर जलभराव से बेहाल बारिश के आगे बेबस व्यवस्था... नालियों का अपहरण सड़कों पर जलभराव बारिश ने खोली नगर पालिका की तैयारियों की पोल...सड़क बनी तालाब प्रशासन की लापरवाही आई...!

02 Jul, 2026 377 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

मानसून की पहली अच्छी बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी है। कई स्थानों पर नालियों पर हुए अतिक्रमण और उनके बंद होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लंबे समय से नालियों पर अतिक्रमण किया गया है लेकिन नगर पालिका द्वारा समय रहते इन्हें हटाने या नालियों की सफाई कराने की प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई परिणामस्वरूप बारिश का पानी नालियों में बहने के बजाय सड़कों पर जमा हो गया और कई क्षेत्रों में आवागमन बाधित हो गया।

शहर के कई हिस्सों में जलभराव की तस्वीरें यह साफ बयां कर रही हैं कि जल निकासी व्यवस्था कितनी लचार है। लोगों का कहना है कि यदि बरसात से पहले नालियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान गंभीरता से चलाया जाता तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।

फिलहाल शहर की सड़कों पर भरा पानी नगर पालिका की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का स्थायी समाधान करते हैं या फिर हर बरसात में शहरवासियों को इसी तरह जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ेगी।