शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक दो बूंद
28 Jun, 2026
13 व्यूज
नायक दर्पण/बालाघाट।
शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया गया। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें आजीवन दिव्यांगता से सुरक्षित रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बताया गया कि पोलियो उन्मूलन के लिए प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना आवश्यक है।
इस दौरान सरपंच, जनप्रतिनिधि, चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। अभियान के तहत घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!