काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली, तीन मासूमों की दर्दनाक मौत बैहर तहसील के ग्राम पंचायत बिरवा में हादसा, दो बच्चे बिरवा और एक भिमोड़ी का निवासी,पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।

26 Jun, 2026 38 व्यूज
Main Photo

नायक दर्पण/बालाघाट।
बैहर तहसील के ग्राम पंचायत बिरवा से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लल्की मेरावी, झामसिंह ताराम और सतीश वलके के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे ग्राम बिरवा के निवासी थे, जबकि एक बच्चा ग्राम भिमोड़ी का बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल तीनों बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।