सरकारी संसाधनों को दिखाया ठेंगा...चहेती दुकानों को मिल रहा फायदा...कमीशन का खेला...सरपंच-सचिव की मनमानी...जेब भर रही सरकारी राशि से... कब जगेगे जिम्मेदार...!
17 Jun, 2026
36 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
जनपद पंचायत सिवनी के ग्राम पंचायत भोमाटोला में सरपंच सचिव सरकारी राशि लूट रहे पंचायत भवन में कम्प्यूटर सिस्टम और आवश्यक कार्यालयीन सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद फोटोकॉपी एवं प्रिंटिंग कार्य निजी दुकानों से कराए जा रहे हैं और उनके नाम पर सरकारी राशि का भुगतान किया जा रहा है।
सरकारी धन का अनावश्यक व्यय किया जा रहा है तथा निजी प्रतिष्ठानों को लाभ पहुंचाकर कमीशन हजम किया जा रहा है। क्षेत्र में कमीशनखोरी की चर्चाएं भी तेज हैं। यदि सरकारी संसाधनों का उपयोग नहीं किया जा रहा है तो आखिर उन पर खर्च की गई राशि का औचित्य क्या है..?
भुगतान से जुड़े बिल, वाउचर और अभिलेखों की जांच करे तथा यह स्पष्ट करे कि बाहरी दुकानों से कार्य कराने की वास्तविक आवश्यकता क्या थी।
पंचायत में मशीनें बंद बाहर बिल चालू भोमाटोला में सरकारी खजाने पर 'प्रिंटिंग' का खेल... कम्प्यूटर-प्रिंटर कार्यालय में फिर भी बाहर से फोटोकॉपी-प्रिंटिंग के भुगतान के नाम लूट मंची.. सरकारी संसाधनों को ठेंगा दिखा निजी लाभ के लिए साठगांठ का खेल...! वित्तीय अनियमितता के नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कार्यवाही कब ओर केसे होगी।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!