पुरानी रंजिश बनी खूनी विवाद की वजह, तीन युवकों ने ट्रेडर्स संचालक का फोड़ा सिर हट्टा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक पांच का मामला, घायल को कराया भर्ती

15 Jun, 2026 37 व्यूज
Main Photo

नायक दर्पण/बालाघाट।
जिले के हट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक पांच में पुरानी रंजिश व आपसी लेन-देन को लेकर तीन लोगों ने एक राय होकर साव जी ट्रेडर्स के संचालक के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है।
दुकान से निकालकर की मारपीट
मारपीट के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक पांच हट्टा निवासी नरेन्द्र पिता बसंत मेश्राम 42 वर्ष की ट्रेडर्स की दुकान है, जहां वे रोजाना की तरह बैठे थे। यहां शाम के समय वार्ड के ही सुभाष सावजी,कुंवर सावजी व गौरव सावजी दुकान पहुंचे और पुरानी रंजिश व आपसी लेन-देन को लेकर विवाद कर गाली-गलौज करने लगे। उसने मना किया तो तीनों ने उसे दुकान से बाहर निकाले व चौक के तरफ ले गए, यहां पर एक युवक ने उनके उपर तलवार से वार किया लेकिन इससे वह बच गए। जिसके बाद उसे पकड़कर उसके सिर पर डंडा मार कर घायल किया गया। मारपीट में पीडि़त के सिर पर गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद पीडि़त के दौस्त अजय ने बीच-बचाव किया।