गजरथ महोत्सव के तहत निकली भव्य शोभायात्रा

17 Jan, 2026 29 व्यूज
Main Photo
छपारा/सिवनी नायक दर्पण
छपारा में गजरथ महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रातः पूजन-अभिषेक के पश्चात महामहोत्सव स्थल से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः आयोजन स्थल पहुंची, जहां भगवान श्री जी का जन्माभिषेक संपन्न हुआ।शोभायात्रा में मुनि श्री नीरज सागर जी महाराज, मुनि श्री निर्मद सागर जी महाराज एवं आर्यिका श्री भावना मति माता जी का ससंघ सान्निध्य प्राप्त हुआ। जिले-प्रदेश से आए जैन श्रद्धालुओं सहित सर्वधर्म समाज की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।महोत्सव के दौरान निःशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा सेवा, ई-रिक्शा सुविधा एवं बेहतर सुरक्षा-स्वच्छता व्यवस्था रही। नगर परिषद, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं आयोजन समिति के समन्वय से छपारा धर्ममय वातावरण में सराबोर नजर आया।