पंचायत में मशीनें खामोश, बाहर प्रिंटिंग का धंधा जोरों पर..सरपंच-सचिव का नया खेल सरकारी संसाधन बेकार कमीशन से मालामाल...!

10 Jun, 2026 456 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत चीचबंद में पंचायत संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पंचायत कार्यालय में कंप्यूटर एवं प्रिंटर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद प्रिंटिंग, फोटोकॉपी एवं अन्य दस्तावेजी कार्य बाहर की दुकानों से कराए जा रहे हैं।

जब पंचायत में ही शासकीय संसाधन उपलब्ध हैं तो फिर बाहरी दुकानों पर भुगतान कर कार्य कराने की आवश्यकता क्या है? इससे पंचायत निधि पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस व्यवस्था के पीछे कमीशनखोरी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

यदि पंचायत में मौजूद कंप्यूटर और प्रिंटर का उपयोग नहीं हो रहा है तो यह शासकीय संपत्ति का दुरुपयोग और संसाधनों की अनदेखी है। वहीं यदि जानबूझकर बाहरी दुकानों से कार्य कराकर भुगतान किया जा रहा है तो इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।

जनपद पंचायत सिवनी के अधिकारियों द्वारा पंचायत के प्रिंटिंग एवं फोटोकॉपी संबंधी खर्चों, बिलों और भुगतान की जांच की जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि पंचायत में उपलब्ध उपकरणों का उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है।

जब सरकारी संसाधन पंचायत में मौजूद हैं तो बाहर से कार्य कराने की मजबूरी क्या है..? क्या सरपंच सचिव कमीशन की मलाई हजम करने के लिए रणनीति बना रहे हैं