बिरसा मुंडा बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया
09 Jun, 2026
36 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत धरती आबा बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर 9 जून को रानी दुर्गावती चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर समाज के वरिष्ठजनों द्वारा माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तिरु. चंदनलाल मर्सकोले सहित केवलसिंह परते, बाबूलाल बट्टी, अरविंद करोसिया, एडवोकेट सुरेंद्र वरमाटे, अशोक सिरसाम, संतोष बरकड़े, चिंता सलामे, महेंद्र काटेवार, देवीसिंह अरवे, तिरुमाई शोभारानी ठाकुर, सरोज मरावी, सुशीला कुंजाम, सविता नरवेती, संध्या परते एवं इंदिरा बट्टी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों समाजजनों ने भाग लेकर धरती आबा बिरसा मुंडा के संघर्षमय जीवन और उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन समाज को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण एवं महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!