बाढग्रस्त नालो की साफ सफाई कार्य प्रारंभ (ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा के डूब क्षेत्र में कार्य)
05 Jun, 2026
27 व्यूज
नायक दर्पण/लालबर्रा।
ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा में बरसात पूर्व नाली व नालों का सफाई अभियान कार्य प्रारंभ है उक्तशय की जानकारी देते हुए सरपंच अनीस खान ने बताया कि प्रतिवर्ष लालबर्रा नगर मुख्यालय के शांतिनगर व सिंधी मोहल्ला स्थित वार्डो में बाढ़ की स्थिति बनी होती लोगो के द्वारा बड़े नाले के ऊपर पक्का निर्माण करने एवं बड़ी झाड़ियों के कारण लोगों के घरों में बरसाती पानी घुस जाता है और बाढ़ जैसे स्थिति निर्मित हो जाती है। इससे बचने के लिए बरसात पूर्व ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा की सभी नालियों व नाला का सफाई कार्य प्रारंभ है
लालबर्रा सरपंच अनीस खान ने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे नाली व नाले में कचरा, झिल्ली, प्लास्टिक इत्यादि ना डाले।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!