पंचों ने खोली सरपंच के कथित कारनामों की पोल, लेकिन कार्रवाई अब तक शून्य...क्या “गांधी छाप” के दम पर बच रहे पंचायत के जिम्मेदार...शिकायत कचरे में जिला पंचायत जनपद पंचायत के जिम्मेदारों ने पहना “काला चश्मा...

27 May, 2026 394 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत कलारबांकी विवादों में है। पंचायत के ही पंचों द्वारा सरपंच पिंकी भरत इनवाती पर लगाए वित्तीय अनियमितताओं और विकास कार्यो में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद आज तक कोई ठोस जांच या कार्रवाई सामने नहीं आई हैं।

पंचो ने शिकायत पत्र पर उल्लेख किया था फर्जी हाजिरी भरी जाती है पंचायत की बैठक में मस्टर रोल नहीं दिखाए जाते है।नल जल योजनाओं के राशि का हिसाब एवं प्रकाश कर की राशि का हिसाब नही बताया जाता है। पंचायत की सामग्री प्रिंटर, बैटरी, कंप्यूटर सामग्री, फिंगर मशीन, कूलर, एल.सी.डी. इत्यादि अपने निवास पर रख ली गई है।
बाजार ठेका वर्ष 2025-26 की राशि 42 हजार 500 भी ठेकेदार द्वारा अधिकृत वसूलीकर्ता प्यारे खान से लेकर पंचायत खाते में जमा नहीं की गई एवं पूर्व वर्ष 2023-24 की राशि मे भी हेरा-फेरी की गई।

पंचों का आरोप है कि पंचायत में हुए कई विकास कार्यो में पारदर्शिता नहीं बरती गई पंचायत कलारबांकी के पंचो ने
सरपंच पिंकी भरत इनवाती के काले कारनामे को लिखित शिकायत कर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया। यदि पंचायत के निर्वाचित पंचो की शिकायत पर आज तक अमल नही हुई जो साठगांठ की ओर ईशारा करता है।

चर्चा है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों पर “गांधी छाप” का असर इतना भारी पड़ गया कि शिकायतों को ही कचरे में डाल दिया गया। अधिकारियों ने मानो “काला चश्मा” पहन लिया हो, जिससे उन्हें शिकायतों में दिखाई दे रहे कथित भ्रष्टाचार के मामले नजर ही नहीं आ रहे।

निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो पंचायत व्यवस्था से जनता का भरोसा पूरी तरह टूट सकता है। शिकायतें आज तक “हवा-हवाई” साबित होती नजर आ रही हैं। जब पंचायत के निर्वाचित पंच ही खुलकर अनियमितताओं की पोल खोल रहे हैं, तो फिर प्रशासन आखिर किस बात का इंतजार कर रहा है..?

यदि पंचों की शिकायतें भी हवा-हवाई साबित होंगी, तो आम जनता आखिर किस दरवाजे पर न्याय मांगने जाएगी..? पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ कागजी खेल हुआ, जबकि धरातल पर हालात बदहाल हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे बैठा है। यही वजह है कि अब जिला पंचायत जनपद पंचायत सिवनी के जिम्मेदार मौन नजर आ रहें हैं।