प्रतिभाओं को पहनाया सम्मान का ताज...जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठजनों ने बढ़ाया हौसला...सम्मान समारोह में पत्रकारिता का संगम...मेधावियों के चेहरों पर दिखी खुशी उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं...प्रेस क्लब ऑफ सिवनी का सराहनीय कार्यक्रम संपन्न हुआ...!

08 May, 2026 4 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

जिले में पत्रकार के बच्चों के सम्मान कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथियों का स्वागत कर प्रेस क्लब ऑफ सिवनी द्वारा आयोजित “मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह” में जिले के पत्रकारों के 10 वी 12 वी छात्र छात्राओं का शानदार सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज, पत्रकारिता और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र ही समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं।मेहनत और लगन ही सफलता का सबसे बड़ा रास्ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

ज्ञानचंद सनोडिया एवं हर्ष मर्सकोले वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह, सोनू गुप्ता, मनोज मर्दन त्रिवेदी, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा एवं वरिष्ठ व्यवसायी मनीष अग्रवाल पांड्या ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरणादायी विचार साझा किए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार परिवार मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह और सम्मान समारोह की भव्यता आकर्षण का केंद्र रही।
प्रतिभाओं का सम्मान ही उज्ज्वल भविष्य की पहचान

मेहनत करने वालों का हुआ सम्मान, मेधावियों के चेहरों पर दिखी खुशी प्रतिभाओं के सम्मान से प्रेरणा का बना माहौल, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।