सरपंच-सचिव और जनपद की सांठगांठ से घटिया निर्माण पर लीपापोती...कमीशनखोरी का कंक्रीट घोटाला...पानी की तराई गायब, सड़क में जगह-जगह चिंटकन उजागर कर रही भ्रष्टाचार... शासन की राशि पर लीपापोती जिम्मेदार कौन...!
07 May, 2026
143 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
जनपद पंचायत सिवनी के ग्राम पंचायत कन्हान पिपरिया में शांति धाम में हुआ निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की पोल खोलती नजर आ रही है। पंचायत के सरपंच-सचिव और जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया निर्माण कर शासन की राशि का बंदरबांट किया गया
निर्माण के दौरान आवश्यक पानी की तराई तक नहीं कराई गई, जिसके चलते निर्माण शुरू होते ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। सड़क पर दिखाई दे रही चिंटकन और दरारें साफ बता रही हैं कि निर्माण कार्य कितनी जल्दबाजी और लापरवाही से कराया गया।
कागजों में गुणवत्ता दिखाई गई लेकिन जमीन पर घटिया सामग्री और मनमानी तरीके से काम कर राशि निकाल ली गई। जबकि शांति धाम जैसे संवेदनशील स्थल पर मजबूत और टिकाऊ निर्माण होना चाहिए था।
निर्माण होते देर नही ओर दम तोड़ने लगी तो निर्माण कार्य का निरीक्षण किसने किया और भुगतान किस आधार पर कर दिया गया...? ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव ओर जनपद पंचायत के इंजीनियर एसडीओ की साफ साफ सांठगांठ दिख रहा जिससे गुणवत्ता विहीन कार्य करवाना ओर भुगतान पास होना उजागर करता है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!