डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित जायसवाल का बालाघाट आगमन 09 को, रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल के सेवा कार्यों एवं नई परियोजनाओं को मिलेगा विशेष मार्गदर्शन

07 May, 2026 9 व्यूज
Main Photo

नायक दर्पण/बालाघाट। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. अमित जायसवाल 09 मई को आधिकारिक प्रवास पर बालाघाट पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल के सदस्यों में उत्साह एवं गौरव का वातावरण है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का यह दौरा क्लब के लिए विशेष महत्व का माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान क्लब की वर्तमान सेवा गतिविधियों की समीक्षा के साथ भविष्य की सामाजिक एवं जनहितकारी परियोजनाओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
अपने प्रवास के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित जायसवाल रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विस्तृत बैठक करेंगे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, रोग निवारण तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्र में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी अभियानों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी सत्र में समाजहित में और अधिक प्रभावी एवं स्थायी परियोजनाएं संचालित करने की रणनीति तैयार की जाएगी।
दौरे के दौरान क्लब की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सदस्यता विस्तार, नए सेवा प्रकल्पों की संभावनाओं एवं रोटरी की वैश्विक सेवा भावना को अधिक मजबूत बनाने जैसे विषयों पर भी विशेष चर्चा होगी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर क्लब सदस्यों को नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं प्रभावी सेवा कार्यों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
9 मई को प्रातः डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बालाघाट पहुंचकर रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल के अध्यक्ष एवं अन्य डिस्ट्रिक्ट क्लब पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान क्षेत्र में संचालित सेवा परियोजनाओं की समीक्षा कर आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन नितिन जैन एवं रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल के अध्यक्ष रोटे संदीप असाटी द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का यह दौरा रोटरी के सेवा कार्यों को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करेगा तथा समाजहित में क्लब की सक्रिय भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाएगा।
रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल के अध्यक्ष रोटे संदीप असाटी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का यह प्रवास क्लब के लिए नई ऊर्जा, नई सोच एवं नई प्रेरणा लेकर आएगा। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से क्लब की सेवा परियोजनाओं को और अधिक व्यापक एवं प्रभावशाली स्वरूप मिलेगा, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता एवं सेवा पहुंचाने के उद्देश्य को मजबूती मिलेगी।