बिना सूचना पटल करोड़ों की बिल्डिंग निर्माण...निर्माण स्थल पर सन्नाटा न ठेकेदार का नाम न विभाग की जानकारी... किसके संरक्षण में चल रहा खेल...जानकारी छुपाकर बन रही इमारत भ्रष्टाचार की बू से महक जारी...!

06 May, 2026 257 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

जिले में करोड़ों की लागत से बन रही एक बिल्डिंग अब “रहस्यमयी निर्माण” बनकर सामने आई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि निर्माण स्थल पर सूचना पटल तक गायब है, जिससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं बड़ा खेल चल रहा है।

जहां एक तरफ सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ इस निर्माण स्थल पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न ठेकेदार का नाम, न विभाग की जानकारी, न लागत का कोई खुलासा आखिर इतनी गोपनीयता क्यों...?

आमतौर पर किसी भी सरकारी या निजी निर्माण कार्य में परियोजना की लागत, ठेकेदार का नाम, निर्माण एजेंसी, कार्य अवधि और स्वीकृति से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होता है। लेकिन यहां हालात इसके ठीक उलट नजर आ रहे हैं। मौके पर न तो कोई बोर्ड है न ही कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद जो इस निर्माण के बारे में जानकारी दे सके।

इस तरह से गुपचुप तरीके से काम करवाना किसी बड़े गड़बड़झाले की ओर इशारा करता है। आखिर ऐसा क्या है जिसे छुपाया जा रहा है...? क्या यह निर्माण नियमों के तहत हो रहा है या फिर किसी खास संरक्षण में मनमानी चल रही है...?
जब नियम साफ हैं, तो उनका पालन क्यों नहीं किया जा रहा..? क्या जिम्मेदार जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं या फिर उन्हें भी इस खेल की जानकारी है...?प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है फिलहाल, यह निर्माण कार्य पारदर्शिता की बजाय रहस्य और सवालों का केंद्र बना हुआ है।