पत्रकार परिवारों का महाकुंभ मेधावी बच्चों पर बरसेगा सम्मान... मेहनत की चमक को मिलेगा मंच, प्रेस क्लब करेगा प्रतिभाओं का अभिनंदन...विधायक-कलेक्टर-SP की मौजूदगी में बढ़ेगा विद्यार्थियों का हौसला...!

30 Apr, 2026 11 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए प्रेस क्लब ऑफ सिवनी एक बार फिर नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने जा रहा है। शनिवार 02 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे द ग्रेंड रजवाड़ा, जबलपुर रोड में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य मिलन समारोह आयोजित होगा।

इस खास आयोजन में वे बच्चे सम्मानित होंगे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल सम्मान तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का एक प्रयास है। वहीं सचिव राजेन्द्र पिंटू तरवरे और उपाध्यक्ष काबिज खान ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी।
समारोह को और खास बनाएंगे मुख्य अतिथि विधायक दिनेश राय मुनमुन, कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता सहित कई गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधू की मौजूदगी बच्चों के उत्साह को नई ऊंचाई देगी।

कार्यक्रम में दोपहर 12:30 बजे सामूहिक भोज रखा गया है, वहीं बच्चों के लिए वॉटर पार्क की खास व्यवस्था भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। बच्चे सुबह 9:00 बजे से ही वॉटर पार्क का आनंद ले सकेंगे।

आलिया कौशर, शिवम चौरसिया, आर्यव बौद्ध, आस्था क्रीडिया, मोंटी नागफासे, रुची पाठक, आंचल मिश्रा, अलवीरा खान और सत्यम ठाकुर को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकार परिवारों की एकजुटता, नई पीढ़ी के सपनों और सफलता का उत्सव बनने जा रहा है।