सील-सिग्नेचर GST गायब फिर भी भुगतान जारी कौन दे रहा हरी झंडी...?विकास के नाम पर सरकारी राशि ‘हजम’ करने का खेल...नियमों को ठेंगा सरकारी खजाने पर डाका जिम्मेदार खामोश लापरवाही या मिलीभगत...?
27 Apr, 2026
12 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत संगई में विकास की जगह खुद का विकास हो रहा है जो सीधे-सीधे सरकारी व्यवस्था पर तमाचा। यहां बिना सरपंच सचिव के हस्ताक्षर और सील के ही लाखों रुपये के बिल पास किए जा रहे हैं।
यहां कई भुगतान ऐसे बिलों के आधार पर किए जा रहे हैंजिनमें GST (वस्तु एवं सेवा कर) का कोई उल्लेख नहीं है।नियमों के अनुसार, यदि कोई सामग्री या सेवा निर्धारित सीमा से अधिक राशि की है, तो संबंधित विक्रेता का GST रजिस्ट्रेशन और टैक्स विवरण बिल में होना अनिवार्य होता है। लेकिन संगई पंचायत में बिना GST नंबर और टैक्स विवरण के ही लाखों रुपये के बिल पास किए जाना सीधे-सीधे वित्तीय नियमों और कर व्यवस्था का उल्लंघन है।
नियम साफ कहते हैं कि किसी भी भुगतान के लिए अधिकृत हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं लेकिन संगई पंचायत में इन नियमों को खुलेआम नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि जब पंचायत के जिम्मेदार प्रतिनिधियों की स्वीकृति ही नहीं है तो आखिर ये भुगतान किसके आदेश पर हो रहे हैं...?
अब ‘फर्जीवाड़े’ के रूप में चर्चा का विषय बन चुका है। लोगों का कहना है कि विकास कार्यो के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले से अनजान बने हुए हैं या फिर जानबूझकर चुप्पी साधे बैठे हैं।
सरपंच-सचिव गायप फिर भी भुगतान जारी किसके इशारे पर...?कागजी खेल या खुला घोटाला... ?जनपद पंचायत की आंखों के सामने नियमों की धज्जियां जिला प्रशासन वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई करेगा या...!
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!