खरीदी केंद्र नहीं तो अनशन जारी कलेक्टर से सीधी गुहार....4 गांवों के किसान बैठे अनशन में...
27 Apr, 2026
16 व्यूज
नैनपुर/मंडला- नायक दर्पण
मंडला जिले की तहसील क्षेत्र के ग्राम देहवानी में किसानों का सब्र अब जवाब दे चुका है। गेहूं खरीदी केंद्र खुलवाने की मांग को लेकर देहवानी, ग्वारी, सालीवाड़ा और किमाची के किसान 26 अप्रैल 2026 से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
किसानों का कहना है कि बार-बार मांग करने के बावजूद गांव में उपार्जन केंद्र नहीं खोला गया जिससे उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों पर भटकना पड़ रहा है। इससे समय पैसा और मेहनत तीनों का नुकसान हो रहा है।
अनशन पर बैठे किसानों ने साफ शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक ग्राम देहवानी में गेहूं खरीदी केंद्र नहीं खोला जाता तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
किसानों ने जिला कलेक्टर से अपील करते हुए कहा है कि वे उनकी समस्या को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द गांव में उपार्जन केंद्र खोलने का आदेश जारी करें।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसानों की इस पुकार को सुनेगा या फिर यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा? फिलहाल देहवानी में किसानों के पक्ष में नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!