चिलचिलाती गर्मी में जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था मरीज बेहाल, जिम्मेदार बेपरवाह....कूलर बंद पानी गायब अस्पताल में गर्मी का कहर जारी... एक ठंडी पानी की मशीन के भरोसे पूरा अस्पताल प्यास से बेहाल मरीज और परिजन...!
25 Apr, 2026
111 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
सिवनी के जिला चिकित्सालय में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। जहां मरीज राहत की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, वहीं उन्हें गर्म हवाओं और बदहाल इंतजामों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में लगे कूलरों की हालत खुद ही बीमार नजर आ रही है कुछ कूलर पूरी तरह बंद पड़े हैं कुछ बिना पानी के चल रहे हैं तो कुछ नाम मात्र के लिए चालू हैं।
भीषण गर्मी के बीच पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि पूरे अस्पताल में ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए सिर्फ एक ही ठंडी पानी की मशीन पर निर्भर रहना पड़ रहा है।मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतारें इस एक मशीन के आसपास देखी जा सकती हैं जहां हर कोई अपनी प्यास बुझाने के लिए जूझ रहा है। गर्मी के इस मौसम में जहां पर्याप्त ठंडे पानी की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है वहीं ऐसी लापरवाही कई गंभीर सवाल खड़े करती है।
गर्मी आने से पहले कोई ठोस तैयारी नहीं की गई जिसका खामियाजा अब मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है।अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं या फिर मरीजों को यूं ही एक मशीन के भरोसे प्यास से जूझना पड़ेगा…!
इनका कहना है
मै दिखवाता हुं
सी एम एच ओ
जयपाल सिंह ठाकुर
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!