स्कार्पियो से लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त आरोपी जंगल में फरार... हाईवे पर फिल्मी अंदाज में एक्शन पुलिस ने पकड़ी तस्करी की बड़ी खेप...!

21 Apr, 2026 383 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवनी-जबलपुर नेशनल हाईवे पर एक स्कार्पियो वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है।

33 पेटी शराब बरामद कीमत करीब 2.83 लाख रुपये...
19 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छपारा पुलिस ने काले रंग की स्कार्पियो (MP07CB3741) का पीछा किया। घुनई घाट के पास पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रकों का सहारा लेकर गाड़ी बीच सड़क में छोड़कर साथी के साथ जंगल की ओर फरार हो गया।
तलाशी में वाहन से 33 पेटी अंग्रेजी शराब (256.92 लीटर) बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत ₹2,83,320 आंकी गई है।

कौन-कौन सी शराब हुई जब्त...
बरामद शराब में बैगपाइपर व्हिस्की, ऑफिसर चॉइस, MD No.1 रम, 8 PM, रॉयल स्टेज और बकार्डी लेमन जैसी ब्रांड शामिल हैं।

फरार आरोपियों की तलाश जारी...
पुलिस ने स्कार्पियो वाहन को जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां पहुंचाई जानी थी।

एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई...
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मेहता के निर्देशन में जिले में अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका...
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी छपारा निरीक्षक खेमेन्द्र कुमार जैतवार, कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।