पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिजली तार चोर गिरोह दबोचा...11 केवी लाइन काटकर लाखों का नुकसान करने वाला गिरोह गिरफ्तार 1 लाख का मशरुका बरामद... चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी शिकंजे में..!

21 Apr, 2026 183 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

बिजली तार चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं पर आखिरकार पुलिस ने कड़ा प्रहार करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। 11 केवी विद्युत लाइन के खंभों से तार काटकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला...!

दिनांक 19 अप्रैल 2026 को सहायक अभियंता शशांक चौरसिया ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि झील पिपरिया कंडीपार रोड पर 12 बिजली खंभों से तार काटकर चोरी कर ली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और टीम गठित की।

ऐसे खुला राज...!
मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आशाराम कुडोपा और जुम्मन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी अशोक गोनगे के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। चोरी के तार को कबाड़ी राजेन्द्र साहू को बेचने की बात भी सामने आई।
गिरफ्तार आरोपी...!
आशाराम कुडोपा (26) – जिला जबलपुर
जुम्मन यादव (26) – मानकपुर, धूमा
अशोक गोनगे (25) – बेलटोला, कुरई
राजेन्द्र कुमार साहू (61) – डोरली छतरपुर (कबाड़ी)

क्या-क्या हुआ बरामद...!
बिजली तार काटने का कटर
खंभों पर चढ़ने का झूला
मोटरसाइकिल
5 बोरियों में एल्युमिनियम तार के बंडल (लगभग ₹1 लाख कीमत)

इन धाराओं में हुई कार्रवाई...!
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम का सराहनीय कार्य...!
निरीक्षक चैनसिंह उड़के के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ से इस संगठित गिरोह का खुलासा किया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।