शुरू होते ही ढहने लगा शौचालय...शौचालय नहीं भ्रष्टाचार की इमारत शुरुआत में ही धराशायी के कगार पर... 2 लाख 80 हजार का बंदरवाट.. जिम्मेदार पर कब होगी कार्यवाही...!

20 Apr, 2026 369 व्यूज
Main Photo
सिवनी/घंसौर- नायक दर्पण

जिला सिवनी के घंसौर ब्लॉक के भिलाई संकुल केन्द्र बक्शी स्कूल में बन रहे शौचालय लापरवाही और भ्रष्टाचार की बड़ी मिसाल बनता जा रहा है। करीब 2 लाख 80 हजार रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा यह शौचालय अभी पूरा भी नहीं हुआ लेकिन उसकी हालत ऐसी है मानो सालों पुरानी जर्जर इमारत हो।

निर्माण कार्य में गुणवत्ता की खुलेआम अनदेखी की गई है। दीवारों में दरारें साफ नजर आ रही हैं और ढांचा कभी भी गिर सकता है। सवाल यह उठता है कि जब शुरुआत में ही ये हाल है तो पूरा होने के बाद इसकी स्थिति क्या होगी।

स्कूल परिसर में इस तरह का कमजोर निर्माण न केवल संसाधनों की बर्बादी है बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ भी बड़ा खिलवाड़ है।

दीवारों में पड़ी दरारें, कमजोर नींव और घटिया सामग्री साफ इशारा कर रही है कि यहां काम कम,खेल ज्यादा हुआ है। सवाल ये है कि जब अभी से हालात ऐसे हैं तो पूरा बनने के बाद ये ढांचा कितने दिन टिकेगा।

निर्माण में भारी अनियमितता हुई है लेकिन निगरानी करने वाले अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। क्या ये लापरवाही है या फिर मिलीभगत का खेल एक बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है क्या।

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और निगरानी पूरी तरह नदारद रही। शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।सीधे-सीधे भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रहा है।