अवैध शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार शराब दुकान बना तस्करी का अड्डा...!

18 Apr, 2026 302 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने जोरदार शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लूघरवाडा शराब दुकान के पास से 121 पेटी बीयर के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि अब अवैध धंधेबाजों की खैर नहीं।

बीती रात कोतवाली पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान लूघरवाडा शराब दुकान के सामने संदिग्ध हलचल ने पुलिस का ध्यान खींचा। पहले से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर एक सफेद पिकअप वाहन को रोका।
जैसे ही तलाशी शुरू हुई, पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

121 पेटी बीयर (MOUNTS 6000)कुल मात्रा: 1452 लीटर अनुमानित कीमत: ₹2,67,289
पुलिस ने मौके पर ही वाहन (MH40CT4630) को जब्त कर लिया।

वाहन चालक देवीप्रसाद पवार ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए आबकारी वेयरहाउस की बिल्टी दिखाई, लेकिन जांच में बड़ा खेल सामने आ गया। दस्तावेज किसी अन्य वाहन के नाम पर थे जिससे साफ हुआ कि शराब अवैध रूप से ट्रांसफर की जा रही थी।

पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया:
आकाश जैसवाल (प्रयागराज)रमेश बघल (सिवनी)
देवीप्रसाद पवार (वाहन चालक)संदीप चंद्रवंशी
सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि सिवनी पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाइयों से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।