औपचारिकता नहीं जमीनी हकीकत जानने निकलीं....फाइल नहीं हकीकत देखूंगी...मरीजों के बीच बैठकर जाना हाल - कलेक्टर...संवेदनशील तस्वीरें लोगों ने कहा ऐसे ही अधिकारी चाहिए...!

16 Apr, 2026 734 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

जिला अस्पताल सिवनी में उस वक्त हलचल मच गई, जब नवागत कलेक्टर नेहा मीना बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे मरीजों के बीच जा पहुंचीं। कुर्सियों और औपचारिक निरीक्षण को दरकिनार कर कलेक्टर खुद मरीजों के पास बैठीं और एक-एक से इलाज दवाइयों और सुविधाओं की सच्चाई पूछी।

कलेक्टर ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उनका व्यवहार बेहद सहज, मानवीय और संवेदनशील नजर आया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया।

आमजन में इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोगों ने कहा कि अब उन्हें ऐसा अधिकारी मिला है, जो सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर पहुंचकर समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए गंभीर है।

कलेक्टर नेहा मीना का यह अंदाज न सिर्फ प्रशासनिक सक्रियता का संकेत देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जिले में अब जनसुनवाई और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।