तीन रॉड का सहारा विकास हुआ बेकारा.. लाखों का गेट निकला खिलौना—एक झोंके में टूटा सपना.. मजबूती के नाम पर मजाक पंचायत ने किया खुला खेल...!

04 Apr, 2026 791 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

छपारा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत रणधीर नगर झिलमिली गांव के “स्वागत” के नाम पर बनाया गया प्रवेश द्वार आखिरकार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। झिलमिली गांव में पंचायत द्वारा खड़ा किया गया यह ढांचा तेज हवा के एक झोंके को भी नहीं झेल पाया और देखते ही देखते भरभराकर जमीन पर आ गिरा।सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि घटना के कुछ ही मिनट पहले मक्का से भरा ट्रक उसी रास्ते से गुजरा था। अगर वक्त थोड़ा भी इधर-उधर होता तो यह लापरवाही जानलेवा हादसे में बदल सकती थी।क्या तीन रॉड से भी कहीं प्रवेश द्वार खड़ा किया जाता है..?गुणवत्ता जांच के नाम पर क्या सिर्फ कागजी कार्रवाई हुई..?किसके संरक्षण में हुआ यह घटिया निर्माण..?
पहले भी दरारें आई लेकिन सिर्फ औपचारिक मरम्मत कर मामला दबा दिया गया और आखिरकार हवा के झोंके ने सारा खेल उजागर कर दिया।जिम्मेदारों की मिलीभगत से सरकारी पैसा बर्बाद किया गया यह घटना सिर्फ एक प्रवेश द्वार गिरने की नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की गिरती साख का प्रतीक बन गई है।