10 किलो मिठाई गटक गए सरपंच-सचिव...शासन की राशि पर मीठी मार जिम्मेदारों ने ओढ़ी चुप्पी की चादर..भूमि पूजन बना ‘मीठा घोटाला
27 Mar, 2026
729 व्यूज
बरघाट/सिवनी नायक दर्पण
जनपद पंचायत बरघाट में विकास कार्यों के नाम पर एक नया “मीठा खेल” सामने आया है। बाउंड्री वॉल के भूमि पूजन कार्यक्रम में 10 किलो मिठाई उड़ाकर सरपंच सचिव ने शासन की राशि को ऐसे “हजम” किया मानो यह कोई निजी आयोजन हो।
जहां आम लोग अपने घर के छोटे-से निर्माण कार्य में मुश्किल से एक पाव मिठाई बांटते हैं वहीं यहां सरकारी पैसों पर खुलकर मिठाई उड़ाई गई।
क्या विकास कार्य अब “मिठाई पार्टियों” का जरिया बन गए हैं...?क्या सरकारी राशि का ऐसा दुरुपयोग जायज है..?
आखिर किसकी अनुमति से हुआ यह खर्च...?
इस पूरे मामले में सचिव सुरेन्द्र जयसवाल के कारनामे लगातार उजागर हो रहे हैं लेकिन जनपद पंचायत बरघाट और जिला पंचायत सिवनी के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मानो “काला चश्मा” पहनकर सब कुछ अनदेखा कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं बल्कि “शासन की राशि हजम करने का नया तरीका” बन चुका है। ऐसे आयोजनों के नाम पर अनावश्यक खर्च दिखाकर सरकारी धन को सरपंच रुपेश ठाकुर ओर सचिव सुरेन्द्र जयसवाल अपनी तिजोरी भर रहे हैं।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!