76वें सालाना उर्स पर हज़रत सैय्यद इमाम जाफ़र सादिक रह. की याद में हुए विविध कार्यक्रम

14 Jan, 2026 20 व्यूज
Main Photo
नायक दर्पण/बालाघाट।
नगर के सर्किट हाउस स्थित शाही दरबार में हर साल की तरह इस साल भी हजरत सैय्यद ईमाम जाफर सादिक रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स अक़ीदतो के साथ मनाया गया।जहां कुंडे वाले बाबा के आस्ताने में पहुंचे अकीदतमन्दो ने अकीदत के फूल व चादर पेश कर अमनो अमान की दुआएं मांगी।वही 4 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर बुधवार शाम को लंगर तकसीम कर उर्स मुबारक का समापन किया गया। आपको बताए कि शाही दरबार में आयोजित इस 76 वें सालाना उर्स पर दरबार और उर्स कमेटी द्वारा तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए थे जिसके तहत 11 जनवरी रविवार को सुबह परचम कुसाई कर, दोपहर में कुरआन ख़्वाहनी ,और शाम में मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया, उर्स मुबारक के इस मौके पर सोमवार को शाही सन्दल निकलकर, चादर पेश की गई, वही रात में शमा महफिल कव्वाली का आयोजन किया गया।वहीं मंगलवार को शमा महफ़िल कव्वाली का आयोजन किया गया।तो वही बुधवार की शाम लंगर तकसीम कर इस उर्स मुबारक का समापन किया गया।
यह धर्म का कोई बंधन नहीं दीपक डोंगरे
आयोजन को लेकर की गई चर्चा के दौरान स्थानीय निवासी दीपक डोंगरे ने बताया कि यहां प्रतिवर्ष 4 दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन होता है,रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के बाद अंतिम दिन लंगर का आयोजन कर उर्स मुबारक का समापन किया जाता है। उन्होंने आगे बताया यह दरबार मन्नते पूरी करने का दरबार है, इस दर पर जो भी सच्चे दिल से मन्नतें मांगता है उसकी मन्नत पूरी होती है। उन्होंने बताया कि यहां पर धर्म का कोई भी बंधन नहीं है यहां पर 8 शासकीय कर्मचारी है सभी हिन्दू है जो यहां पर सेवा देते हैं। हिंदू मुसलमान सभी मिलकर खिदमत को अंजाम देते हैं।यहां किसी के आने-जाने पर किसी तरह की कोई पाबंदी या रोक-टोक नहीं है।