नन्हीं बालिका की भक्ति चैत्र नवरात्रि का व्रत, बनी श्रद्धा की मिसाल

19 Mar, 2026 91 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत गुरुवार से हो गई है, जो 27 मार्च को राम नवमी के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वीर वटकेश्वर महादेव मंदिर, बारापत्थर निवासी कक्षा दूसरी की आठ वर्षीय बालिका अवीरा सिंह ने प्रथम दिन मां शैलपुत्री को समर्पित व्रत रखकर सभी का ध्यान आकर्षित किया है।
अवीरा सिंह, फ्रीलांसर पत्रकार जितेंद्र सिंह एवं पैरालीगल वालंटियर श्रीमती राजेश्वरी सिंह की सुपुत्री हैं। इतनी कम उम्र में उनके द्वारा व्रत रखने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची, उन्होंने बालिका और उसके परिवार को बधाई देते हुए उसकी धार्मिक आस्था की सराहना की।
दुर्गा चौक स्थित माता राजराजेश्वरी दुर्गा मंदिर के आचार्य पंडित राजेंद्र पांडे ने बताया कि नवरात्रि व्रत में नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। व्रती को सात्विक जीवनशैली अपनाते हुए फल, दूध, साबूदाना, कुट्टू और सिंघाड़े के आहार का सेवन करना चाहिए तथा तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए।