अज्ञात कारणों से लगी आग भीषण आग, टेंट हाउस का मकान चपेट में... ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू...

19 Mar, 2026 448 व्यूज
Main Photo
सिवनी

केवलारी के पटेली मोहल्ला में उस समय हड़कंप मच गया जब दोपहर करीब 1 बजे अल्लू चौरसिया, संचालक चौरसिया टेंट हाउस के मकान में अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी यह आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई।आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि उन्हें दूर से भी साफ देखा जा सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही नगर परिषद के कर्मचारी, फायर ब्रिगेड की टीम और नगर के पानी टैंकर संचालक मौके पर पहुंचे। स्थानीय जागरूक नागरिकों ने भी आग बुझाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।