राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन की गूगल मीटिंग संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा नया उत्साह

12 Mar, 2026 47 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण



राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत की मध्यप्रदेश इकाई की द्वितीय गूगल मीटिंग 10 मार्च की रात्रि को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री सांगेश कुमार भाटी (राष्ट्रीय कार्यालय राजस्थान) के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने और मानवाधिकारों के संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में मध्यप्रदेश संरक्षक एवं प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री कार्यालय जिला सिवनी डॉ. मनोज कुमार बात्री की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष सिवनी देवी सिंह अक्षरया, जिला उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कहार (डागावानी), जिला वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य आनंदी चक्रवर्ती (खैरीटेक) सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।
बालाघाट जिले से महिला सेल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बसोने (कालीमाटी), महिला तहसील लांजी अध्यक्ष श्रीमती उमेश्वरी बांसोड़ (किरनापुर), जबलपुर संभाग मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुमारी सुषमा खानोरकर, जिला बालाघाट मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार खेमराज वनाफरे, जिला आरटीआई प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंसाराम असोले, ब्लॉक लांजी अध्यक्ष तेजराम लिल्हारे, उपाध्यक्ष मोरेश्वर बसोने और ब्लॉक सचिव उमेंद्र हरिनखेडे भी बैठक में उपस्थित रहे।
इसके अलावा होशंगाबाद संभाग अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा (शाहपुर, बैतूल), संगठन महामंत्री राकेश गहलोत (इंदौर), राष्ट्रीय मंत्री गोपाल कृष्ण राठौर (इंदौर) तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं चौथे स्तंभ बिहार प्रदेश अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पत्रकार विभूति सिंह ने भी बैठक में भाग लेकर संगठन के विस्तार और कार्यशैली पर मार्गदर्शन दिया।
बैठक में नए पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने, मानवाधिकार और आरटीआई के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी जाति, धर्म या राजनीतिक दल से ऊपर उठकर मानव अधिकारों की रक्षा करना है।
बैठक के अंत में यह संदेश दिया गया—
“न जाति, न धर्म, न कोई पार्टी का झंडा,
मानव अधिकारों की रक्षा करना ही हमारा एजेंडा है।”