डॉ. आंबेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन... सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उठी ऐतिहासिक बौद्ध स्थल की मुक्ति की आवाज..!
11 Mar, 2026
17 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
महाबोधि महाविहार को मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर चल रहे जनआंदोलन के तहत 10 मार्च 2026 को डॉ. आंबेडकर चौक सिवनी में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला, जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए महाबोधि महाविहार की मुक्ति के लिए आवाज बुलंद की।
धरना स्थल पर डी.डी. वासनिक, धनराज डहाट, एडवोकेट भीमा सिंदे, बी.एल. बट्टी और एडवोकेट सुरेन्द्र बारमाटे सहित कई वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महाबोधि महाविहार बौद्ध समाज की आस्था और ऐतिहासिक विरासत का केंद्र है, इसलिए इसे मुक्त कराने के लिए व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 3:15 बजे जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार सिवनी को भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा बिहार राज्य के मुख्यमंत्री के नाम तीन प्रतियों में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से महाबोधि महाविहार को मुक्त कराकर बौद्ध समाज को सौंपने की मांग की गई।
इस आंदोलन में डी.डी. वासनिक, धनराज डहाट, अशोक हिरकने, श्याम गेडाम, ज्ञानदास भालेंकर, अमरदास डोगरे, बी.एल. मेसराम, बी.एल. बट्टी, अशोक डहरिया, पंजु चौधरी, पाटील जी, एडवोकेट भीमा सिंदे, अभिलाषा डोगरे, वैध मैडम, हर्रागड़े, राजकुमार महादेव मेसराम सहित अनेक लोगों की उपस्थिति और सहयोग रहा।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!