रंग पंचमी पर होली मिलन समारोह एकजुटता और सौहार्द का संदेश... भगवान परशुराम पूजन से शुरुआत... फूलों की होली और गुलाल तिलक के साथ सम्पन्न...!
08 Mar, 2026
195 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद जिला सिवनी द्वारा रंग पंचमी के अवसर पर रविवार 8 मार्च को जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा (एडवोकेट) के निज निवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन-पाठ के साथ हुई।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष नोबद प्रसाद शुक्ला, महासचिव प्रशांत तिवारी सहित ताराचंद मिश्रा मुख्य अतिथि एवं रामकुमार अवस्थी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महासचिव प्रशांत तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति संगठन और एकजुटता में निहित होती है। वहीं उपाध्यक्ष नोबद प्रसाद शुक्ला ने कहा कि नगर और जिले में सक्रिय सभी विप्र संगठनों का सम्मान करते हुए आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखना वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य अतिथि ताराचंद मिश्रा ने समाज में भाईचारे, सहयोग और आपसी प्रेम को मजबूत करने का आह्वान करते हुए परिषद के कार्यों में तन-मन-धन से सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा एडवोकेट ने संगठन की महत्ता बताते हुए कहा कि जब समाज एकजुट रहता है तो वह हर परिस्थिति में सुरक्षित और सशक्त रहता है।
कार्यक्रम का संचालन ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिषद द्वारा सभी मातृशक्तियों का नमन-वंदन करते हुए उनके त्याग और समर्पण को सम्मानित किया गया।
इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल तिलक लगाकर फूलों की होली खेली और मधुर होली गीत-संगीत के साथ हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह मनाया। अंत में सभी उपस्थित जनसमुदाय ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जिला संयोजक संजय मिश्रा एवं विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अवधेश तिवारी का विशेष सहयोग रहा।
समारोह में संजय मिश्रा, प्रशांत तिवारी, ब्रजकिशोर शर्मा, अवधेश तिवारी, ताराचंद मिश्रा, बलराम तिवारी, महेंद्र मिश्रा, रामकुमार अवस्थी, हीरामन तिवारी, अंशुल अवस्थी, विजय मिश्रा, अंकुर दुबे, अवधेश अवस्थी, प्रशांत शुक्ला, प्रवीण तिवारी, त्रिलोक शर्मा, नीरज मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, संतोष मिश्रा, श्रेयांश शुक्ला, मनीष मिश्रा, नवेन्द्र मिश्रा, कुंजबिहारी दुबे, धीरज तिवारी, आयुष शर्मा, शौर्य मिश्रा, मुकेश तिवारी, श्लोक तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
वहीं मातृशक्तियों में श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती शालिनी मिश्रा, श्रीमती रजनी तिवारी, श्रीमती स्वेता शर्मा, श्रीमती प्रेमलता मिश्रा, श्रीमती रश्मि तिवारी, सरला उपाध्याय, लता शर्मा, विजयराजे शर्मा, जया मिश्रा, अनन्या मिश्रा और रुचि सहित अनेक महिलाओं की उपस्थिति रही।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!