कुलदेवता की पूजा परिवार संग मनाया रंगोत्सव... रंग-गुलाल से सराबोर हुआ माहौल गले मिलकर दी बधाई..
05 Mar, 2026
66 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
रंगों का पर्व होली बुधवार को क्षेत्र में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे पर रंग और गुलाल बरसाकर खुशियों का इजहार किया। दोपहर बाद अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
धुरेड़ी के दिन पारिवारिक परंपरा के अनुसार कुलदेवता का पूजन किया गया। इसी कड़ी में छपारा में भारद्वाज कुटुंब द्वारा कुलदेवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद पूरे परिवार ने मिलकर होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
परंपरा के अनुसार छोटे सदस्यों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया। होली के रंग में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं और उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
होली के अवसर पर घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए। परिवार के सभी सदस्यों और कुटुंबियों ने एक साथ बैठकर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया और आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ रंगोत्सव को यादगार बनाया।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!