नियम ताक पर, काम चालू किसकी शह पर चल रहा निर्माण...?लागत, ठेकेदार और समय सीमा सब गायब...पारदर्शिता पर बड़ा सवाल...जल्दबाजी में काम, गुणवत्ता पर शक क्या शुरू होते ही गड़बड़ी की बू..? सरकारी नियमों की खुली अनदेखी जिम्मेदार मौन..
05 Mar, 2026
1,128 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
कृषि मंडी परिसर में किसानों के लिए बनाए जा रहे शेड ओर फर्स निर्माण कार्य की शुरुआत ही नियमों को दरकिनार करते हुए शुरुआत कर दी गई।
जानकारी के अनुसार सरकारी निर्माण कार्य शुरू होने से पहले अनिवार्य रूप से सूचना पटल लगाया जाना चाहिए, जिसमें परियोजना की लागत ठेकेदार का नाम, कार्य की अवधि और स्वीकृति संबंधी पूरी जानकारी दर्ज होती है। लेकिन मंडी परिसर में चल रहे इस निर्माण कार्य में ऐसा कोई बोर्ड नजर नहीं आ रहा है जिससे पारदर्शिता पूरी तरह साफ हो।
निर्माण के शुरुआती चरण में ही काम की रफ्तार तेज दिखाने की कोशिश की गई जिससे गुणवत्ता को लेकर भी संदेह पैदा हो रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग हो रहा है या नहीं।
जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में मौन क्यों हैं? क्या यह केवल लापरवाही है या फिर कहीं न कहीं मिलीभगत की आशंका भी सामने आ रही है।
जब शुरुआत से ही पारदर्शिता गायब है और नियमों को खुली चुनौती दी जा रही है, तो आखिर किस बात के डर से जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करता है या फिर यह मामला भी अन्य निर्माण कार्यों की तरह सवालों के साये में ही दबकर रह जाएगा।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!